Godda News: इस योजना को मिली 38.73 करोड़ की स्वीकृति, खत्म होगी पानी की किल्लत, किसान भाई करेंगे भरपूर सिंचाई!
गोड्डा. गोड्डा वासियों के लिए नए साल की शुरुआत एक और बड़ी खुशखबरी के साथ हुई है. झारखंड सरकार ने जिले को सिंचाई के क्षेत्र में मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. 9 जनवरी, यानी गुरुवार को झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा जिला अंतर्गत सैदापुर में निर्माणाधीन वियर योजना के लिए 3873.454 लाख रुपये के पुनरीक्षित प्राक्कलन को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है.